FAQप्रश्नोत्तर

The consultation, in detail.परामर्श — विस्तार से।

What a session is, how it runs, what people commonly ask, and what each kind of consultation typically covers.परामर्श क्या है, क्रम क्या है, सामान्य प्रश्न क्या हैं, और प्रत्येक प्रकार के परामर्श में सामान्यतः क्या आता है।

Processक्रम

How it runs.कैसे चलता है।

Sessions run 15 to 30 minutes. You tell me what you're asking. I'll be looking at the relevant charts while we talk — sometimes one, sometimes a few. What you leave with depends on what's there. Sometimes it's something to do. Sometimes it's something to be careful of for a while — don't sign that contract, don't drive too much this month, don't take that argument any further. Sometimes it's just knowing what's running and how long. Most of what I suggest will seem small.परामर्श १५ से ३० मिनट का होता है। आप पूछिए कि आप क्या जानना चाहते हैं। मैं संबंधित कुण्डलियाँ देखता रहूँगा — कभी एक, कभी कई। जो आप साथ ले जाएँगे, वो उस पर निर्भर है कि वहाँ क्या है। कभी कुछ करने को मिलता है। कभी कुछ ऐसा जिससे कुछ समय बचना है — वो अनुबन्ध मत करिए, इस महीने अधिक गाड़ी मत चलाइए, उस विवाद को आगे मत बढ़ाइए। कभी बस यह जानना कि क्या चल रहा है और कब तक। जो मैं सुझाता हूँ, वो प्रायः छोटा होता है।

  1. Beforeपहले

    Send your birth date, time as best known, and place. If the time is uncertain, send what you have. Think about what you want to ask.जन्म की तिथि, समय जैसा भी ज्ञात हो, और स्थान भेज दीजिए। यदि समय निश्चित न हो, जो है वही भेजिए। क्या पूछना है, उस पर विचार कर लीजिए।

  2. Duringदौरान

    We meet for 15 to 30 minutes — in person or online. The conversation moves between what you bring and what the charts show.हम १५ से ३० मिनट मिलते हैं — व्यक्तिगत अथवा ऑनलाइन। संवाद उसी के बीच चलता है — जो आप लाते हैं, और जो कुण्डली दिखा रही है।

  3. Afterबाद

    You'll get a written record — what we covered, what to watch for, what to do, when to come back.आपको लिखित सार मिलेगा — क्या देखा गया, किस पर ध्यान रखना है, क्या करना है, कब पुनः आना है।

Online sessions involve more behavioural observation than people realise. The price reflects that, not convenience.ऑनलाइन परामर्श में आचरण का अवलोकन जितना होता है, उतना प्रायः मान्य नहीं। शुल्क इसी कारण है — सुविधा का नहीं।

Common questionsसामान्य प्रश्न

Things people ask before booking.परामर्श से पूर्व पूछे जाने वाले प्रश्न।

  • Do I need to know my exact birth time?क्या जन्म का सटीक समय जानना आवश्यक है?

    Helps if you do. If you don't, we'll work with what you have — there are ways to tighten it during the session itself. Don't put off the consultation because the time isn't exact.हो तो सहायक है। यदि न हो, जो उपलब्ध है उसी से आरम्भ करते हैं — परामर्श के भीतर ही समय को संकीर्ण करने के मार्ग हैं। समय की अनिश्चितता के कारण परामर्श टालिए मत।

  • Will I be given a written report?क्या लिखित सार मिलेगा?

    Yes. After we talk, you'll have a written record — what we covered, what to watch for, what to do, when to come back. Format is whatever suits you.हाँ। संवाद के पश्चात लिखित अभिलेख मिलेगा — क्या-क्या देखा, किस पर ध्यान रखना है, क्या करना है, कब पुनः आना है। प्रारूप आपकी सुविधा का।

  • Do you sell gemstones?क्या आप रत्न बेचते हैं?

    No. If a gemstone is the right call for you, we'll talk about which one and when. How you source it is your work, not mine.नहीं। यदि रत्न आपके लिए उपयुक्त हुआ, तो कौन सा और कब — इसका विचार साथ करेंगे। प्राप्त करने की व्यवस्था आपकी, मेरी नहीं।

  • What if I'm new to this?यदि मैं इसमें नया हूँ?

    Most people who come to me are. You don't need to know any astrology. Bring the question that brought you here. The rest is my job.जो आते हैं, अधिकांश नये ही होते हैं। ज्योतिष का ज्ञान आवश्यक नहीं। जो प्रश्न आपको यहाँ लाया है, वही लेकर आइए। शेष मेरा कार्य है।

  • Can I reschedule?क्या समय पुनर्निर्धारित किया जा सकता है?

    Yes. Let ops know on WhatsApp. No fee, no awkwardness.हाँ। WhatsApp पर सूचित कर दीजिए। न शुल्क, न संकोच।

  • How do you handle confidentiality?गोपनीयता का क्या प्रबन्ध है?

    What you tell me stays with me. The notes you receive are yours alone. Nothing about your consultation appears anywhere else.जो आप कहते हैं, मेरे ही पास रहता है। प्राप्त किया गया अभिलेख केवल आपका। आपके परामर्श का कोई अंश अन्यत्र प्रकट नहीं होता।

  • Can I book for a family member?क्या मैं परिवार के किसी सदस्य के लिए परामर्श ले सकता/सकती हूँ?

    Yes, with their birth details. Best if they're in the conversation too — your understanding of what they need and theirs may not match. If they can't attend, the consultation is still useful, just narrower.हाँ, उनके जन्म-विवरण के साथ। उत्तम तो यह है कि वे भी संवाद में सम्मिलित हों — उन्हें क्या चाहिए, इसकी आपकी और उनकी समझ भिन्न हो सकती है। यदि सम्भव न हो, परामर्श फिर भी उपयोगी, बस सीमित।

  • Do you take international clients?क्या आप विदेश के परामर्शार्थी लेते हैं?

    Yes. Online sessions are scheduled in your timezone. Payment in INR or USD; we'll figure it out.हाँ। ऑनलाइन परामर्श आपके समय-क्षेत्र के अनुसार निर्धारित होगा। भुगतान INR अथवा USD — व्यवस्था कर लेंगे।

By kind of consultationपरामर्श के प्रकार

What each kind of consultation covers.प्रत्येक प्रकार में क्या आता है।

Eight areas people most often bring. Each one is a doorway, not a category. Specific questions accumulate here as they come up in real consultations.आठ क्षेत्र जिनसे लोग प्रायः आते हैं। यह प्रवेश के मार्ग हैं — श्रेणी नहीं। विशिष्ट प्रश्न समय के साथ यहाँ संचित होते जाएँगे — जैसा वास्तविक परामर्शों में आता रहता है।